Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Somalia तट पर कैमरून ध्वज वाले जहाज M/V LUTUF का हुआ अपहरण, 6 भारतीय सवार

    4 hours ago

    1

    0

    पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के पुंटलैंड तट के नजदीक समुद्री लुटेरों ने कैमरून ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया जिस पर छह भारतीय भी सवार थे। सोमालिया के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एम/वी एलयूटीयूएफ जहाज पर तुर्किये के हथियार लदे थे और समुद्री लुटेरे इस जहाज का अपहरण कर नुगाल तट की ओर ले गए हैं।अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर ‘ एसोसिएटेड प्रेस ’ को बताया कि पुंटलैंड के आइल ज़िले में मर्राया के पास समुद्र में जहाज का अपहरण किया गया। उन्होंने बताया कि पोलर मूवमेंट शिपिंग के जहाज में मोगादिशु स्थित तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हथियारों के साथ-साथ संचार और उपग्रह उपकरण थे। अधिकारी ने बताया कि जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय हैं जबकि तुर्किये और जॉर्जिया का एक-एक निवासी तथा दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।तुर्किये की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि आठ समुद्री लुटेरे उस समूह के सदस्य थे जिसने 26 अप्रैल को एम/वी स्वार्ड नामक जहाज का अपहरण किया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले जहाज अपहृत जहाज के पास पहुंचे, जबकि तुर्किये के हेलीकॉप्टर और ड्रोन उस इलाके पर नजर रखे रहे हैं।उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो लोगों को लेकर एक छोटी नाव उस जहाज के पास पहुंची और मादक पदार्थ ‘खत’ पहुंचाया जिसे आमतौर पर सोमालिया में लोग नशे के लिए चबाते हैं। अधिकारी ने बताया कि नाव के लौटने के बाद हवाई हमला हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वालों और हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।अधिकारी ने बताया कि जहाज और चालक दल की मौजूदा स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Imran Khan राहत मामले में Pakistan सरकार Supreme Court पहुंची, पुनर्विचार याचिका फिर दायर
    Next Article
    जिंदगी बचाने वाली कैंसर दवाओं का 'काला कारोबार', क्राइम ब्रांच ने 17 को पकड़ा; 6 राज्यों में फैला करोड़ों का नेटवर्क

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment