Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    South Carolina में घरेलू विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमला, एक अधिकारी और संदिग्ध की मौत

    56 minutes ago

    1

    0

    अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर की गई ‘‘गोलीबारी’’ में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोलंबिया के पुलिस प्रमुख डब्ल्यू. एच. स्किप होलब्रुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 33 वर्षीय संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है।उसका कई राज्यों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गोलीबारी की घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि एक व्यक्ति उसके घर में संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ अदालत से प्रतिबंधात्मक आदेश ले रखा था।इसे भी पढ़ें: Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्डएक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि संदिग्ध फरार हो चुका है। महिला ने अधिकारी को संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया और उसके वाहन की पहचान बताई।इसे भी पढ़ें: ब्रह्मोस को मिला 6 बिलियन का महा ऑर्डर, सन्न हुआ अमेरिकाहोलब्रुक ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे अधिकारी को महिला द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाता एक व्यक्ति और एक वाहन दिखा। इसके बाद उन्होंने रेडियो पर संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना दी। सहायता के लिए एक दूसरा अधिकारी भी मौके पर पहुंचा।कुछ ही मिनट बाद उसने रेडियो पर संदेश दिया कि ‘‘अधिकारियों को गोली लगी है और संदिग्ध को मार गिराया है।’’ गोलीबारी में मारे गए 29 वर्षीय पुलिस अधिकारी के बारे में होलब्रुक ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से विभाग में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज की शाम हम सभी के लिए काफी पीड़ादायक है।’’ उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी की हालत स्थिर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्ड
    Next Article
    कोर्ट से ट्रंप प्रशासन को झटका, Israel-Gaza पर बोलने वालों को डिपोर्ट नहीं कर सकेंगे अमेरिकी प्रेजिडेंट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment