Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:पुलिस वर्दी में लूट करता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अजमद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कार्बाइन और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ गजेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष अत्री बाल-बाल बच गए। उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली घुस गई। दरोगा संदीप चौधरी और सिपाही अशफाक के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान अजमद को गोली लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस उसे उठाकर गाड़ी तक ले गई, फिर बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसका साथी अंधेर का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई। 40 साल का बदमाश अजमद मुजफ्फरनगर के ही शाहपुर का रहने वाला था। उस पर यूपी, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में कुल 40 केस दर्ज थे। 2021 में राजस्थान के चुरू में मुथूट फाइनेंस से 5 किलो सोना लूटा था। पुलिस की वर्दी में ही वह अक्सर वारदात को अंजाम देता था। उसने हाल ही में बुढ़ाना थाने में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसी मामले में उसकी तलाश कर रही थी। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए- गोली खत्म होने पर फायरिंग करता रहा बदमाश शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ 20–25 मिनट तक चली। बदमाश ने पुलिसवालों पर तब तक फायरिंग की, जब तक उसकी पिस्टल और कार्बाइन की गोलियां खत्म नहीं हो गईं। बदमाश की गोलियां वाहनों पर भी लगीं। गोलियों से कांच टूट गए। पुलिस कर्मियों ने वाहन की आड़ लेकर अपनी जान बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से कार्बाइन, बाइक और पिस्टल बरामद की है। यूपी में 130 दिनों में 20 बदमाश ढेर- CM ने कहा था- ‘यूपी पुलिस मारे नहीं तो क्या गोली खाए’ 3 फरवरी को योगी ने यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन के दौरान कहा था कि 2012 से 2017 के बीच यूपी में 900 से ज्यादा दंगे हुए। ऐसे वक्त पर मुझे दायित्व सौंपा गया। हमने तय किया- जीरो टॉलरेंस। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी। अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या खाए। अगर उस अपराधी के पास गोली चलाने की आजादी है तो हमने भी पुलिस को पिस्तौल दी है। हाईकोर्ट ने कहा था- यूपी पुलिस तारीफ- प्रमोशन के लिए एनकाउंटर कर रही पिछले हफ्ते यूपी पुलिस के ‘हाफ एनकाउंटर’ तरीके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था- पुलिस अधिकारी सिर्फ तारीफ, समय से पहले प्रमोशन और सोशल मीडिया पर वाहवाही के लिए अनावश्यक रूप से गोली चला रहे हैं। हाईकोर्ट ने 6 पॉइंट पर गाइडलाइंस जारी की थी। जस्टिस अरुण कुमार देशवाल की बेंच ने साफ चेतावनी दी थी- अगर पुलिस एनकाउंटर मामलों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हुआ तो जिले के SP, SSP और पुलिस कमिश्नर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट की अवमानना के दोषी माने जाएंगे। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। -------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर लेम्बोर्गिनी केस- कारोबारी बेटे को बचाने की कोशिश नाकाम:कोर्ट में नहीं टिक सकी दलीलें; ड्राइवर ने सरेंडर किया, कोर्ट ने नहीं माना आरोपी कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में कारोबारी बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। तंबाकू कारोबारी ने पहले पुलिस को मैनेज किया। पैतरा एक्सपोज हुआ तो कोर्ट में ड्राइवर को सरेंडर कराया गया। हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी, उसे आरोपी नहीं माना। कोर्ट ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट में आरोपी शिवम है, मोहन का कहीं नाम नहीं है। कार अभी थाने में ही रहेगी। अब इस केस की सुनवाई 13 फरवरी को होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:51 पार्टियां मैदान में, NCP नेता बोले- पूरा भरोसा हमारा गठबंधन सरकार बनाएगा
    Next Article
    इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला:गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment