Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP देहात की जांच में खुलेगा हाजिरी का खेल:बदायूं पुलिस लाइन में चार पुलिसकर्मी हो चुके सस्पेंड, आरआई की भूमिका पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार किस स्तर तक जड़ें जमा चुका है, इसका खुलासा एसपी देहात डॊ. हृदेश कठेरिया की विभागीय जांच में होगा। इस मामले में आरआई इंद्रजीत सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी देहात को विभागीय जांच सौंपते हुए जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप करने का निर्देश दिया है। दरअसल, यहां तैनात महिला कांस्टेबल आरती पिछले 9 महीने से हाथरस स्थित अपने घर रह रही थी। जबकि यहां रिकार्ड में उसकी उपस्थिति जारी थी। इसी आधार पर उसका वेतन भी लगातार जारी किया जा रहा था। मामले की शिकायत मिली तो एसएसपी ने सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाघव से जांच कराई। प्रारंभिक जांच में रिपोर्ट मिलने पर आरती को सस्पेंड किया गया। गहराई से पड़ताल हुई तो सामने आया कि गणना मेजर विजय तोमर व गणना मुंशी अनुज और राजेश भी इस गड़बड़ी में शामिल निकले। इन तीनों को भी एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। जबकि अब चर्चा है कि इस मामले में आरआई (रिजर्व इंस्पेक्टर) इंद्रजीत की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि आरआई के इशारे पर ही पुलिस लाइन में यह खेल चल रहा था। इससे पहले गार्द के सिपाहियों की ड्यूटी में लापरवाही का मामला उजागर हो चुका है। आने वाले दिनों में सस्पेंड किए जा चुके पुलिसकर्मियों का बयान भी दर्ज किया जाएगा। इसी बयान में यह तथ्य भी खुलने की उम्मीद है कि पुलिस लाइन में चल रहे इस खेल में और किस-किसकी भूमिका है। पुलिसकर्मियों के नाम भी मांगे पुलिस लाइन में गणना मेजर व दो मुंशी के सस्पेंड होने के बाद एसएसपी ने इस पद को संभालने के इच्छुक पुलिसकर्मियों से आवेदन भी मांगे हैं। सभी आवेदन एकत्र होने पर अधिकारी अपने स्तर से इनका अवलोकन कर यहां नए स्टाफ की तैनाती करें। सीओ सिटी ने बताया कि ये पद ज्यादा वक्त तक खाली नहीं रखे जा सकते। जल्द ही यहां नए पुलिसकर्मी पोस्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में एसपी ने देर रात पुलिस की मुस्तैदी परखी:यूपी-112 PRV और रामपुर कारखाना थाने का निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी
    Next Article
    पेरिस फैशन वीक 2026:ताज और रॉयल गाउन पहनीं ऐश्वर्या राय ने मंच पर किया नमस्ते, केंडल जेनर, सिमोन एशली संग थिरकती दिखीं, PHOTOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment