Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sri Lanka में तपेदिक से जंग को ताकत देगा India, पहुंचाई 3 टन जरूरी TB दवाइयां

    1 day ago

    1

    0

    श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री नलिनदा जयतिस्सा को टीबी (तपेदिक) के इलाज में काम आने वाली ज़रूरी दवाइयों की एक खेप सौंपी। यह दवाइयां बुधवार को सौंपी गईं। संतोष झा ने एक्स पर पोस्ट किया टीबी के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े हैं! आज स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिनदा जयतिस्सा को टीबी-रोधी ज़रूरी दवाइयों की 3 टन की खेप सौंपकर खुशी हुई। ये दवाइयां श्रीलंका में टीबी के इलाज और उसे रोकने की कोशिशों में मदद करेंगी और टीबी से निपटने की देश की क्षमता को मज़बूत करेंगी। इससे पहले, 28 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की थी कि नई दिल्ली ने भारतीय वायु सेना के विमान से कोलंबो को टीबी-रोधी दवाइयां भेजी हैं। साथ ही, उन्होंने श्रीलंका के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया था, भारत श्रीलंका की पब्लिक हेल्थ सिस्टम को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज IAF C130J विमान से कोलंबो को लगभग 3 टन टीबी-रोधी दवाइयां भेजी गईं। इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईंइसके अलावा, 16 सितंबर को श्रीलंका के मन्नार में स्थित डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में एक नई दो-मंजिला एक्सीडेंट और इमरजेंसी यूनिट बनाने का काम शुरू हुआ। इस काम के लिए भारत सरकार ने आर्थिक मदद दी है। इस सुविधा के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, नलिनदा जयतिस्सा और संतोष झा शामिल हुए। इस पहल को 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (SLR) की भारतीय ग्रांट से मदद मिल रही है। हाई कमिश्नर झा ने X पर पोस्ट किया, हेल्थकेयर को मजबूत करना, जानें बचाना! इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईंमन्नार के डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में एक नई दो-मंजिला एक्सीडेंट और इमरजेंसी यूनिट की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और माननीय स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री नलिनदा जयतिस्सा के साथ शामिल होकर खुशी हुई।" उन्होंने आगे कहा, "600 मिलियन SLR की भारतीय ग्रांट से समर्थित यह प्रोजेक्ट यूनिट को ज़रूरी मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराएगा, जिससे गंभीर 'गोल्डन आवर' के दौरान समय पर इमरजेंसी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।" इस प्रोजेक्ट को भारत और 
    Click here to Read more
    Prev Article
    एथेंस में बोले विदेश मंत्री Marco Rubio, Donald Trump ने तोड़ा Iran का Drone सुरक्षा कवच
    Next Article
    PIMS में प्रशासनिक फेरबदल से अटकीं फाइलें, Pakistan में दवाओं की सप्लाई पर खतरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment