Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Srinagar में आतंकियों को शरण देने वाली संपत्ति NIA ने UAPA के तहत की कुर्क

    4 hours ago

    3

    0

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री छिपाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक इमारत को कुर्क किया है। एनआईए के एक बयान के मुताबिक, हजरतबल के दनिहामा गांव में खसरा नंबर 315 पर स्थित इमारत को कुर्क कर लिया गया है। यह इमारत आरोपी गुलाम मोहम्मद मीर (उर्फ मामा गैस) की है और यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी सीमा-पार से होने वाली आतंकी साजिश के मामले में की गई है।एनआईए के महानिदेशक से जरूरी पूर्व मंजूरी लेने के बाद, गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया। बयान में कहा गया है कि जांच से इमारत और आतंकी साजिश के बीच सीधा संबंध स्थापित हुआ है, क्योंकि कथित तौर पर इस जगह का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को छिपाने के लिए किया गया था। यह मामला 31 मार्च को जकूरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, और बाद में एनआईए ने फिर से इसे दर्ज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi vs ECI: सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग, विपक्षी नेताओं की अर्जी पर कल होगी सुनवाई
    Next Article
    Kiren Rijiju ने Congress को बताया दिशाहीन, Supreme Court मार्च और CEC के विरोध पर घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment