Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP अविनाश पांडेय ने गाया "पल पल दिल के पास":ADG और DIG ने बड़ा खाना कार्यक्रम में खाना परोसा

    3 hours ago

    1

    0

    23 अप्रैल को पुलिस परिवार के लिए आयोजित “बड़ा खाना” कार्यक्रम में अधिकारियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। भानु भास्कर, कलानिधि नैथानी और अविनाश पांडेय ने परंपरा निभाते हुए खुद पुलिसकर्मियों को खाना परोसा और उनके साथ बैठकर भोज किया। कार्यक्रम के दौरान जहां ADG भानु भास्कर और DIG कलानिधि नैथानी खाना परोसते नजर आए। वहीं SSP अविनाश पांडेय अपने अलग अंदाज से लाइमलाइट में छा गए। स्टेज पर उन्होंने “पल पल दिल के पास” गीत गाया। जिसे सुनकर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जमकर तालियां बजाईं। वीडियो बनाते नजर आए। इतना ही नहीं, SSP ने पुलिसकर्मियों के साथ ग्रुप में “गुलाबी आंखें” गीत भी गाया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह से भर गया और सभी उनके साथ गुनगुनाते दिखे। SSP अविनाश पांडेय पहले भी अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। होली समारोह के दौरान उनका पुलिसकर्मियों के साथ डांस करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमे SSP अविनाश पांडेय पुलिसकर्मियों के कंधे पर बैठकर उनके साथ डांस करते दिखाई दिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे बाद भी नहीं हुआ विवाहिता का पोस्टमार्टम:सुसाइड डायरी भी हो गई गायब, पीड़िता के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    बिठूर में दरोगा पर बुलेरो चढ़ाने वाला आरोपी फरार:4 दिन से 10 जिलों में तलाश, अस्पताल में भर्ती दरोगा की हालत सुधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment