Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP एटा इलामारनजी ने कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया:पुलिसकर्मियों को दिए अपराध नियंत्रण के आवश्यक निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने गुरुवार देर रात कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिपाहियों और हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने तथा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में अपराध की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर नंबर चार, रजिस्टर नंबर आठ, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर, कार्य वितरण रजिस्टर, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने जनपदवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया और पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में धुत ई-रिक्शा चालक को भीड़ ने पीटा:सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया, बेतरतीब ऑटो चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली
    Next Article
    गाजियाबाद से बच्ची चोरी कर गोमती एक्सप्रेस में चढ़ा:अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर देर रात जीआरपी ने किया गिरफ्तार, यात्री ने की थी कॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment