Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में धुत ई-रिक्शा चालक को भीड़ ने पीटा:सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया, बेतरतीब ऑटो चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से ऑटो में सवार यात्रियों अफरा-तफरी मच गई। यहां बिजवार रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास चालक ने पहले एक ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी, लेकिन इसके बाद भी उसने वाहन नहीं रोका और सवारियों की जान जोखिम में डालते हुए ई-रिक्शा दौड़ाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जो लगातार चालक से ऑटो रोकने की गुहार लगाते रहे। बच्चे डर के मारे चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन चालक नशे में होने के कारण बेपरवाह बना रहा और तेज गति से वाहन चलाता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्थिति को गंभीर होते देख ई-रिक्शा का पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लोगों ने किसी तरह वाहन को रोक लिया। चालक के रुकते ही आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, वहीं चालक की हालत भी खराब नजर आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। चालक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 बच्चों की कसम खाने के बाद भी भागी मां:गोंडा में पति ने फोन पकड़ने पर पीटा था, 5 दिन से नहीं चला पता
    Next Article
    SSP एटा इलामारनजी ने कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया:पुलिसकर्मियों को दिए अपराध नियंत्रण के आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment