Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP ने दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड:बरेली में महिला अपराध में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों पर रेप पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने और विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले की शिकायत जब एसएसपी तक पहुंची, तो उन्होंने इसकी जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। विभागीय जांच भी शुरू एसएसपी अनुराग आर्य ने उप निरीक्षक रत्नेश कुमार थाना भुता, उप निरीक्षक सचिन चौधरी थाना नवाबगंज और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार थाना सीबीगंज के विरुद्ध गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। रेप पीड़िता की एफआईआर और धाराओं में किया खेल रेप पीड़िता ने थाना सीबीगंज में 8 दिसंबर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया। इस मामले में थाना सीबीगंज में केवल धारा 498A और 504 के तहत ही मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार ने आरोपों में रेप से संबंधित तथ्य होने के बावजूद उचित धाराएं नहीं लगाई थीं। साथ ही, तत्कालीन विवेचक उप निरीक्षक रत्नेश कुमार और उप निरीक्षक सचिन चौधरी ने भी विवेचना के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया और मुकदमे में आवश्यक धाराओं को नहीं जोड़ा। इस लापरवाही और कर्तव्यहीनता को देखते हुए एसएसपी बरेली ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 2 महीने बाद युवक की मौत:कार ने बाइक में मारी टक्कर, खरीदारी करने निकला था, साथ बैठे चाचा की भी गई जान
    Next Article
    बलिया में 2295 गोवंश का संरक्षण:गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष बोले- 30 आश्रय स्थल संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment