Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sunil Arora Birthday: कभी Indian Airlines के थे CMD, जानिए पूर्व Chief Election Commissioner की कहानी

    3 hours from now

    3

    0

    भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त और राजस्थान कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा आज यानी की 13 अप्रैल को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 2018 से लेकर 2021 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में काम किया है। सुनील अरोड़ा प्रशासनिक सेवा में करीब 36 सालों से ज्यादा अनुभव के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुनील अरोड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारपंजाब के होशियारपुर के मोहल्ला प्रेमगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को सुनील अरोड़ा का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा प्रेमगढ़ से पूरी की। फिर सरकारी कॉलेज होशियारपुर से साल 1976 में अंग्रेजी विषय में एमए किया।आईएएस अधिकारीबता दें सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह वित्त, कपड़ा और योजना आयोग जैसे मंत्रालयों और विभागों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 1992 से 2002 के दौरान सुनील अरोड़ा नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।वहीं वह 5 सालों तक  इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। सुनील अरोड़ा 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद उनको इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का डायरेक्टर जनरल भी बनाया गया। सुनील अरोड़ा की देखरेख में साल 2019 के लोकसभा चुनाव भी हुए हैं। वहीं जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के देखरेख में हुए।मुख्य निर्वाचन आयुक्तसुनील अरोड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचन आयोग का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने 02 दिसंबर 2018 को अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने ओपी रावत की जगह ली है। सुनील अरोड़ा ने साल 2018 से 2021 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर अर्शदीप रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन संग दिखे:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ थे; गेटवे ऑफ इंडिया की भी एक जैसी वीडियो-फोटो शेयर कीं
    Next Article
    गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment