Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    T-20 वर्ल्ड कप छोड़कर अचानक घर लौटे रिंकू सिंह:पिता नोएडा में भर्ती; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को अपने घर अलीगढ़ लौट आए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से बताया कि परिवार में कुछ इमरजेंसी है। जिसकी वजह से रिंकू को घर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि रिंकू के पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। भारत को अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है। लेकिन, इस मैच में रिंकू का खेलना अब तय नहीं है। अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। रिंकू ने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया, जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद रहे। भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि भारतीय टीम को यह मैच बड़े अंतर से जीतना है। जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में काफी शानदार खेली है। वह 2 उलटफेर भी कर चुकी है। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। अब जानिए रिंकू की पर्सनल लाइफ के बारे में क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग लॉर्ड का Dead End... पाब्लो एस्कोबार की गलतियों से सबक लेकर बचता रहा था अल मेंचो
    Next Article
    उत्पीड़न का आरोप लगा महिला स्टॉफ ने दिया इस्तीफा:KGMU में HRF स्टोर में थी तैनाती, कुलपति ने विशाखा चेयरमैन को भेजी गई शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment