Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप-अफगानिस्तान का 9वां विकेट गिरा:राशिद के बाद रहमान आउट, जीत के लिए 6 बॉल पर 13 रन चाहिए; अफ्रीका ने 187 रन बनाए

    13 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 188 रन का टारगेट दिया। अफगानिस्तान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 19 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। इससे पहले, साउथ अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘छोटी-छोटी बातों पर पर्सनल हो जाते हैं…’; Ghooskhor Pandat के टाइटल विवाद पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?
    Next Article
    लोकसभा में राहुल गांधी बोले- 'US की शर्तों पर डील करना शर्मनाक, सरकार ने देश को बेच दिया'

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment