Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- भारत को 30 बॉल पर 50 रन की:सैमसन-पंड्या क्रीज पर, तिलक आउट; विंडीज ने 196 रन का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच रोमांचक मोड़ पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 195 रन चेज कर रही टीम इंडिया को 24 बॉल पर 36 रनों की जरूरत है। वहीं, वेस्टइंडीज को 5 विकेट चाहिए। टीम इंडिया ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। संजू फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा 15 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। उन्होंने ईशान किशन (10 रन) को भी आउट किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (16 बॉल पर 18 रन) को शमार जोसेफ और अभिषेक शर्मा (10 रन) को अकिल हुसैन ने कैच कराया। कोलकाता में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गैस सिलेंडर फटा, 5 लोग घायल:खाना बनाते समय हुआ हादसा, घर का सारा सामान राख
    Next Article
    रोवमन पॉवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, गेल-पूरन भी वेस्टइंडीज के लिए नहीं कर पाए ये काम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment