Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड ने पहली बॉल पर विकेट गंवाया:शाहीन ने फिल सॉल्ट को जीरो पर पवेलियन भेजा, पाकिस्तान ने 165 का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें सुपर-8 मैच में इंग्लैंड को 165 रन का टारगेट दिया है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया है। शाहीन शाह अफरीदी ने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। सॉल्ट का खाता भी नहीं खुला। 2 ओवर में इंग्लिश टीम का स्कोर 14/1 है। जोस बटलर और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर हटाने की खबर फर्जी:मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल बयान, कहा- किसी भी कोर्ट ने ऐसा कोई फैसला नहीं दिया
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी फाइनल- पहले दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 284/2:शुभम पुंदीर ने शतक लगाया, समद और यावर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment