Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप; जिम्बाब्वे ने 72 रन पर दूसरा विकेट गंवाया:मायर्स 6, मारुमनी 20 रन बनाकर आउट, भारत ने 257 रन का टारगेट दिया

    22 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया है। जवाब में जिम्बाब्वे ने 14 ओवर में दो विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और कप्तान सिकंदर रजा क्रीज पर हैं। बेनेट ने 13वें ओवर में बुमराह की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डायन मायर्स (6 रन) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वहीं, तदिवानाशे मारुमनी (20 रन) को अक्षर पटेल ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने 55, हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 4 बॉलर्स को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड भारतीय पारी की खास बातें… मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मामले में हाईकोर्ट का आदेश:अगली सुनवाई अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी
    Next Article
    IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने पूरे किए 100 रन, भारत को तीसरे विकेट की तलाश, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment