Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप-स्कॉटलैंड ने नेपाल को 171 रन का टारगेट दिया:ओपनर माइकल जोन्स की फिफ्टी, सोमपाल कामी को 3 विकेट

    22 hours ago

    1

    0

    स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मैच में नेपाल को 171 रन का टारगेट दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नेपाल ने इस टूर्नामेंट में पहली बार कोई टॉस जीता है। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने एक ओवर में बगैर नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख क्रीज पर हैं। स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ऑटो-बाइक की टक्कर में एक की मौत:ग्रीन गार्डन के पास हुआ हादसा, राजमिस्त्री का करते थे काम
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी: बंगाल 99 रन पर ऑलआउट:पहली बार फाइनल खेलने से 83 रन दूर जम्मू-कश्मीर; उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक की स्थिति मजबूत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment