Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; श्रीलंका-पाकिस्तान मैच का टॉस कुछ देर में:श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान आज टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो मैच खेलेगा। टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होना है। दरअसल, शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 64 प्लस रन की जीत हासिल करनी होगी। अगर पाकिस्तान ने बाद में बैटिंग की तो टारगेट 13.1 ओवर में हासिल करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 में पाकिस्तान और 12 में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस/कमिल मिशारा (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव बोले- मेरे पास ₹1200 करोड़ का काम है:बावजूद इसके मामला जेल तक पहुंचा, शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी पेपर्स और सिक्योरिटी रकम ठुकरा दी
    Next Article
    PAK vs SL T20 WC Live Score Updates: पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति, थोड़ी देर में होगा टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment