Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया:चरिथ असलंका आउट, अबरार अहमद को दूसरा विकेट; पाकिस्तान ने 213 रन का टारगेट दिया

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन पर रोकना होगा। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान (100 रन) ने शतक लगाया। जबकि फखर जमान (84 रन) ने फिफ्टी बनाई। दोनों के बीच रिकॉर्ड 176 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट झटके। दो विकेट दसुन शनाका को मिले। दुष्मंथा चमीरा के हिस्से एक विकेट आया। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। पवन रत्नायके और कामिंडु मेंडिस क्रीज पर हैं। चरिथ असलंका 25, कामिल मिशारा 26 और पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए। अबरार अहमद 2 विकेट ले चुके हैं। मैच का स्कोरबोर्ड फरहान की पारी से बने रिकॉर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:हादसे में आर्मी जवान की मौत, तीन घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article
    LIVE: कुवैत में ड्रोन से इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया गया निशाना, कई कर्मचारी जख्मी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment