Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:नामीबिया के सामने स्पिनर्स बड़ी चुनौती, अमेरिका की सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार

    9 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 26वां मैच अमेरिका और नामीबिया के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अमेरिकी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 93 रनों की जीत दर्ज की थी। अगर अमेरिका यह मैच जीत जाता है, तो उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान दो-दो जीत के साथ टॉप पर हैं, लेकिन अमेरिका की नजरें किसी एक टीम के फिसलने और अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने पर टिकी है। नामीबिया के लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि लगातार दो हार के बाद वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो USA का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मैच USA ने जीता है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिनक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डलान लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज,बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल, कोलंबो में 50% बारिश के आसार
    Next Article
    ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर कब होगी चर्चा और मतदान? किरेन रीजीजू ने बताई तारीख

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment