Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप, वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा:ब्रैंडन किंग को नंदन यादव ने आउट किया, नेपाल ने 134 रन का टारगेट दिया

    13 hours ago

    1

    0

    नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में वेस्टइंडीज को 134 रन का टारगेट दिया है। वेस्टइंडीज ने मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। शाई होप क्रीज पर हैं। ब्रैंडन किंग (22) को नंदन यादव ने आउट किया। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 58 रन बनाए। सोमपाल कामी 15 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश बम 13, गुलशन झा और आसिफ शेख 11-11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला। ऐरी टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नेपाल के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2014 में चटगांव में अफगानिस्तान के खिलाफ सुभाष खाकुरेल ने 56 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और । वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती
    Next Article
    IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ाया, 21 रन पर गिरे 4 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment