Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीबी कार्यक्रम में पांच ब्लॉकों की प्रगति खराब मिली:सीएमओ ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए; सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोका जाएगा

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पांच ब्लॉकों के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, महाराजगंज तराई ब्लॉक में खराब डाटा मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 5 ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली गुरुवार शाम 6 बजे सीएमओ की अध्यक्षता में टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ब्लॉकवार उपलब्धियों और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान गैंडास बुजुर्ग, गैसड़ी, तुलसीपुर, महाराजगंज तराई और पचपेड़वा ब्लॉक की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं होने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों से जवाब मांगने के निर्देश दिए। सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोका समीक्षा में महाराजगंज तराई ब्लॉक का प्रदर्शन और डाटा बेहद खराब मिला। इस पर सीएमओ ने संबंधित सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के टीबी उन्मूलन अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। जमीनी स्तर पर काम में तेजी लाने के निर्देश बैठक में निक्षय टीम के कार्यों और प्रगति की भी समीक्षा की गई। टीबी कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न इंडिकेटरों पर चर्चा हुई। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर काम में तेजी लाएं। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने, डाटा की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और टीबी कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:नशे का आदी था, पत्नी मायके में थी; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    डायबिटीज-किडनी केयर, लिवर डिटॉक्स जैसे नामों पर लगेगा बैन:FSDA ने दवा कंपनियों के लिए जारी किया गाइडलाइन, पैकेजिंग और विज्ञापनों की जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment