Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर पर बच्ची को पीटने का आरोप, पीठ पर निशान:स्कूल देर से पहुंचने पर डंडे से मारा, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

    14 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की यूकेजी छात्रा को शनिवार को शिक्षिका ने कथित तौर पर पीटा। स्कूल देर से पहुंचने पर शिक्षिका ने बच्ची की पीठ पर डंडों से वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने नारखी थाने में शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्रा भूमि जो बोध कृष्णा जेएच प्राइवेट स्कूल मरसलगंज में यूकेजी की छात्रा है। घर लौटने पर भूमि लगातार रो रही थी और उसे पीठ में तेज दर्द था। मां ने जब उसके कपड़े हटाकर देखे, तो पीठ पर डंडे की पिटाई के कई लाल और सूजे हुए निशान थे। रोते हुए बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसकी कोई गलती नहीं थी, वह बस थोड़ी देर से स्कूल पहुंची थी। उसने कहा, "मैम ने डंडे से बहुत मारा।" बच्ची की आपबीती सुनकर परिवार सदमे में आ गया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने छोटी बच्ची को कई बार डंडे से पीटा। बच्ची दर्द से कराहती रही, लेकिन स्कूल में किसी ने उसे राहत देने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद गुस्साए परिजन बच्ची को लेकर शिक्षिका के घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि शिक्षिका वहां से फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में थाना नारखी में लिखित शिकायत देकर शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत कर ऐसी शिक्षिका को स्कूल से हटाने और मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। बीएसए आशीष कुमार पांडे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि कल रविवार का अवकाश है और सोमवार को घटना से संबंधित जानकारी की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विंध्याचल धाम पहुंचे:विधायक रत्नाकर मिश्र ने यात्री सुविधाओं पर की चर्चा
    Next Article
    शाहजहांपुर के शारदा नहर में नहाते समय एक युवक डूबा:तीन दोस्त सुरक्षित, NDRF टीम तलाश में जुटी, नहर का पानी रोका जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment