Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तहसील घिरोर में डीएम का छापा:खाली पन्नों पर हस्ताक्षर मिले, रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए

    7 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तहसील घिरोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों और विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली की गहन पड़ताल की। निरीक्षण में तहसीलदार कोर्ट में नीलेश कुमार बनाम जमादार सिंह की धारा-34 की पत्रावली में कई खाली पन्नों पर पहले से हस्ताक्षर पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर अनियमितता बताया। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षरित खाली पन्नों का दुरुपयोग कर वाद को प्रभावित किया जा सकता है। डीएम ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी न्यायालय में तीन वर्ष से अधिक पुरानी पत्रावली लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोर्ट में चंद्र प्रताप बनाम आनंद प्रकाश भदौरिया, हरेंद्र सिंह बनाम अंगूरी देवी और प्रहलाद सिंह बनाम अशोक कुमार के मामलों की समीक्षा की और उनके तत्काल नियमानुसार निस्तारण के आदेश दिए। नजारत अनुभाग में भी कई गड़बड़ियां सामने आईं। रजिस्टर नंबर-04 में 24 लाख 79 हजार रुपये दर्ज थे, जबकि यह धनराशि पहले ही बैंक में जमा हो चुकी थी, लेकिन रजिस्टर से इसे खारिज नहीं किया गया था। नीलामी और मत्स्य आवंटन की धनराशि भी लगभग एक माह की देरी से बैंक में जमा कराई गई थी। स्थायी स्टॉक की प्रविष्टि अस्थायी रजिस्टर में दर्ज किए जाने पर भी जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। संग्रह अनुभाग में फरवरी माह की वसूली का स्पष्ट विवरण न दे पाने पर डीएम ने तहसीलदार को पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। वहीं, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में परवानों की प्रविष्टि और अभिलेखागार में पुराने अभिलेख जमा कराने के निर्देश दिए गए। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में पाया गया कि 72 कोटा दुकानों में से दो रिक्त हैं, जिनके शीघ्र आवंटन के निर्देश दिए गए। कुल 31,377 राशन कार्ड धारकों का सत्यापन भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटैलियन स्वाद से महका कानपुर विश्वविद्यालय:ब्रुशेटा और लसग्ना बनाना सीखे छात्र, कुलपति ने थपथपाई पीठ
    Next Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी:होली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment