Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटैलियन स्वाद से महका कानपुर विश्वविद्यालय:ब्रुशेटा और लसग्ना बनाना सीखे छात्र, कुलपति ने थपथपाई पीठ

    5 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में शुक्रवार को इटैलियन व्यंजनों की खुशबू बिखरी रही। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने इटैलियन क्यूजीन के बारीकियों को न केवल समझा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों को खुद तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन भी किया। लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय से आए मुख्य वक्ता और चीफ ट्रेनर डॉ. संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को इटैलियन भोजन के गौरवशाली इतिहास और इसकी वैश्विक लोकप्रियता के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि इटैलियन खाना अपनी सादगी और ताजी सामग्रियों के बेहतर इस्तेमाल के लिए दुनिया भर में मशहूर है। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को सॉस बनाने के तरीके, पास्ता के विभिन्न प्रकार और आधुनिक प्रेजेंटेशन स्टाइल की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद प्रैक्टिकल सेशन शुरू हुआ, जहां छात्रों ने खुद चूल्हा संभाला। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कई प्रामाणिक व्यंजन तैयार किए। शुरुआत में टमाटर और मशरूम ब्रुशेटा, मिनेस्ट्रोन सूप और क्रिस्पी ग्रिसिनी ब्रेड बनाई गई। इसके बाद मुख्य भोजन के रूप में अर्राबियाता सॉस के साथ रैवियोली पास्ता, मशरूम सॉस के साथ वेज लसग्ना और मिनी पिज्जा तैयार किए गए। अंत में पारंपरिक इटैलियन मीठा 'तिरामिसू' बनाकर उसकी गार्निशिंग की तकनीक सिखाई गई। छात्रों ने न सिर्फ रेसिपी सीखी, बल्कि फूड कॉस्ट कंट्रोल और मेनू प्लानिंग जैसे व्यावसायिक पहलुओं को भी समझा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन खुद कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। कुलपति ने छात्रों की रचनात्मकता और उनकी प्लेटिंग स्किल्स की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स में इस तरह की व्यावहारिक कार्यशालाएं मील का पत्थर साबित होती हैं, क्योंकि ये छात्रों को सीधे इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ती हैं। विभाग के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक निदेशक शेफ सिद्धार्थ सिंह और सहायक प्रोफेसर अरविंद चौहान की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर अंकित कुमार, शिवांशु सचान, ऐश्वर्या आर्या और डॉ. रॉबिन वर्मा सहित विभाग के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने 4 गाड़ियों का टक्कर मारी, 3 की मौत:कासगंज में गोला कुआं के पास हादसा, 4 लोग गंभीर घायल
    Next Article
    तहसील घिरोर में डीएम का छापा:खाली पन्नों पर हस्ताक्षर मिले, रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment