Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर की ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा:फायरिंग की घटना के बाद शूटिंग पर लौटे थे एक्टर; फिल्म में जाह्नवी भी नजर आएंगी

    1 day ago

    3

    0

    टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा हो गया है। इसकी जानकारी फिल्म के हेयर और मेकअप आर्टिस्ट सौरव रॉय की पोस्ट से मिली। गौरतलब है कि पिछले महीने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 20 अक्टूबर को फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए थे। सौरव रॉय ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘LJG Pune Wrap’ लिखा हुआ चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में धर्मा प्रोडक्शंस का भी जिक्र था। जाह्नवी कपूर ने सौरव की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की। ‘लग जा गले’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर के अलावा लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। राज मेहता इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इससे पहले मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि 'लग जा गले' के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन को गुप्त रखा था। टीम के कुछ खास सदस्यों के अलावा किसी को भी लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई थी। सूत्र के मुताबिक, मेकर्स के लिए टाइगर की सुरक्षा सबसे जरूरी थी। टाइगर खुद काम पर लौटना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि इस घटना की वजह से फिल्म की शूटिंग पर कोई असर पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, 'लग जा गले' मई 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार ए. हर्षा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये सहित अन्य कलाकार थे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाह्नवी कपूर आखिरी बार तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ राम चरण भी थे। ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ के जलसा बंगले के मालिकाना हक पर विवाद:भाई अजिताभ की पत्नी की शिकायत- मेरे नाम रजिस्टर्ड था, जया के नाम ट्रांसफर कैसे हुआ
    Next Article
    जीत के इतने करीब आकर आउट होने पर छलका मनल चौहान का दर्द, बोले- ड्रेसिंग रूम में रो पड़ा था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment