Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज:सीतापुर में तीन दिवसीय प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। देशभर के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने इस निर्णय को शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा के आह्वान पर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के पहले चरण में 22 फरवरी 2026 को शिक्षकों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हैशटैग अभियान चलाया, जो देशभर में शीर्ष ट्रेंड पर रहा। आज शिक्षकों ने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। सीतापुर में आंदोलन का नेतृत्व टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन की पूरी रूपरेखा पहले से तय है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर धरना देंगे। धरने के बाद दोपहर 2 बजे बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय सीतापुर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को सभी शिक्षक एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला, तो आगामी चरण में देश की राजधानी में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से शिक्षक भाग लेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए अंतिम दम तक संघर्ष जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनपार्क की 'पिच' पर सांसद अवस्थी का 'स्ट्रेट ड्राइव':कानपुर में बोले- 350 करोड़ से बनेगा वर्ल्ड क्लास, लौटेगा शहर का गौरव
    Next Article
    BDO की शिकायत पर भाजपा नेता पर नहीं हुआ FIR:सत्ता पक्ष के नेता पर कार्रवाई से कतरा रहा प्रशासन, कर्मचारियों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment