Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीनपार्क की 'पिच' पर सांसद अवस्थी का 'स्ट्रेट ड्राइव':कानपुर में बोले- 350 करोड़ से बनेगा वर्ल्ड क्लास, लौटेगा शहर का गौरव

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सांसद रमेश अवस्थी ने मैदान पर बल्ला थामकर शॉट्स लगाए। पिच पर उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलकर आत्मविश्वास और शानदार टाइमिंग दिखाई। सांसद का यह अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। सांसद रमेश अवस्थी बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में कहा- यहां के लोग क्रिकेट को जीते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किया वादा निभाते हुए ग्रीन पार्क के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि यूपी सरकार ने स्टेडियम के लिए 350 करोड़ रुपए के भारी-भरकम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसमें से 50 करोड़ रुपए की पहली किस्त स्वीकृत भी हो चुकी है। ग्रीन पार्क केवल एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक विरासत है, जिसे पिछली सरकारों ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था। बदलेगा पिच का अलाइनमेंट और बढ़ेगी क्षमता इस पुनरुद्धार योजना के तहत ग्रीनपार्क में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रोजेक्ट के पहले चरण में दर्शकों के बैठने की क्षमता को बढ़ाने और ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव पिच के अलाइनमेंट को लेकर है। दुनिया भर के मानक क्रिकेट ग्राउंड्स की तर्ज पर अब यहाँ की पिचों को नॉर्थ-साउथ अलाइनमेंट पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही साउथ और नॉर्थ पवेलियन का निर्माण और एक अत्याधुनिक मीडिया गैलरी भी बनाई जाएगी। सांसद ने इस मिशन में कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की भी सराहना की, जिन्होंने प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने में निरंतर भागदौड़ की। संसद में गूंजी कानपुर की विरासत की आवाज सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि,इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने लोकसभा में भी इसे प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि ग्रीनपार्क का इतिहास इतना गौरवशाली है कि विदेशों के पुराने स्टेडियमों में भी इसकी तस्वीरें गर्व के साथ लगाई जाती हैं। उन्होंने कहा- यह कानपुर की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की विरासत है और इसे सजाना-संवारना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बुधवार को जिस तरह ग्रीनपार्क की पिच पर गेंद पर पैनी नजर रखते हुए कॉन्फिडेंट से भरा हुआ शॉट लगाया, उसी दृढ़ता के साथ वे अब ग्रीनपार्क को वैश्विक पटल पर फिर से स्थापित करने के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैर-इरादतन हत्या में मां-बेटे समेत 8 को 10-10 साल कैद:नवाबगंज में 3 फीट के रास्ते को लेकर हुआ था झगड़ा, कुल्हाड़ी से मारा था
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज:सीतापुर में तीन दिवसीय प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment