Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:महराजगंज में बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। यह आंदोलन का तीसरा चरण था, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर धरना दिया गया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक इसमें शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने शिक्षकों को संगठन के पुराने संघर्षों की याद दिलाते हुए अधिकारों की रक्षा के लिए एकता को सबसे बड़ी शक्ति बताया। त्रिपाठी ने टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। लड़ाई अन्याय के खिलाफ जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यह लड़ाई अन्याय के विरुद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षक समाज संघर्ष के बल पर अपने अधिकार प्राप्त करेगा। मिश्र ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष टी.एन. गोपाल और महामंत्री उपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी धरने को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों से संयमित और प्रभावी आंदोलन जारी रखने की अपील की। धरना समाप्त होने के बाद सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने उपस्थित शिक्षकों के सामने ज्ञापन का वाचन किया, जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। इसके उपरांत शिक्षक बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ये रहे मौजूद इस प्रदर्शन में बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, मनौवर अली, धीरज कुमार शाही, रजत शुक्ल, नवीन शुक्ल, पंकज सिंह, अजय पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, अरुणेंद्र पाठक, सुरेन्द्र गुप्ता, सुधीर रंजन, मनोज वर्मा सहित जनपद के सभी बारह ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री और हजारों शिक्षक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी बलिनी की 71 हजार महिलाओं को 5 करोड़ बोनस:कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर महिलाएं बोलीं-अब और भैंस खरीदेंगे
    Next Article
    आरटीआई को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प:संभल में समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment