Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरटीआई को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प:संभल में समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में सूचना के अधिकार (आरटीआई) को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चौधरी सराय तरीन कैंपस में आरटीआई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार उठवाल और प्रदेश अध्यक्ष आरटीआई विभाग पुष्पेंद्र श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष मंजर अब्बास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने बताया कि संभल जैसे जनपद में आरटीआई कानून की सही जानकारी का अभाव है, जिसका लाभ भ्रष्ट तंत्र उठाता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आरटीआई को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखकर इसे जनअधिकार आंदोलन का रूप दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि आरटीआई आम नागरिक को यह जानने का अधिकार देती है कि उसके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कितना बजट आवंटित हुआ, किसे ठेका मिला और कार्य धरातल पर कितना पूरा हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार उठवाल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वर्ष 2005 में लागू किया गया सूचना का अधिकार कानून आम आदमी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया समझाएं, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। ये रहे मौजूद बैठक में संगठन की मजबूती, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर आरिफ तुर्की, विजय शर्मा, शिवकिशोर गौतम, तौकीर अहमद, मुशीर खान तरीन, मुनीश जोशी, हम्माद मोवीन, संजय सक्सेना, दुष्यंत कुमार, मनवीर, जीतपाल सागर, मोहम्मद कासिम, वीर सिंह सागर, मौअज्जम हुसैन, जयपाल सिंह, वॉइस सैफी, संजय पाठक, अकील अहमद मेहरान, इरशाद हुसैन, नौमान हैदर, सुबोध शर्मा, डॉ. फरहत, बब्बू खान, इफ्तिखार कुरैशी और मेहताब सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:महराजगंज में बीएसए कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सुल्तानपुर में छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार:पहले भी मिली थी सेवा समाप्ति की चेतावनी, नहीं सुधरा आचरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment