Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता: शिक्षक 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे:सुल्तानपुर में बैठक कर दिल्ली प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति

    2 hours ago

    1

    0

    टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहा देशव्यापी आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में हुई। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने की। प्रदेश नेतृत्व ने अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा को इस समीक्षा बैठक का प्रभारी नियुक्त किया था। जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों, ब्लॉक एवं जनपदीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों और तहसील प्रभारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। समीक्षा प्रभारी बृजेश मिश्रा ने दिल्ली धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों की ब्लॉकवार सूची, वाहनों की व्यवस्था और रूट चार्ट सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने आंदोलन की सफलता के लिए ठोस रणनीति भी साझा की। बैठक में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों और मंत्रियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के बाद टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा देशभर के लगभग दस लाख कार्यरत शिक्षक परिवारों के सामने सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता पैदा कर चुका है। उन्होंने इसे लाखों परिवारों के जीवन और सम्मान से जुड़ा प्रश्न बताया। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, जिला प्रवक्ता निजाम खान, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, जनपदीय उपाध्यक्ष विनोद यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों से सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि शिक्षक समुदाय अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर दिल्ली में अपनी आवाज उठाएगा। इस मौके पर अखंड नगर अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, मंत्री संतोष आर्य, कादीपुर कोषाध्यक्ष जगदम्बा गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, जयसिंहपुर से मंत्री हरिओम द्विवेदी, डॉ रोहित दुबे, सुभाष तिवारी, मनीष पाण्डेय, राम मगन वर्मा, महेंद्र सरोज, तहसील प्रभारी विमलेश सरोज, ब्लॉक धनपतगंज से अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय, मंत्री सूर्य कांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, ब्लॉक भदैया से अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा, मंत्री राजकुमार यादव,संतोष चौरसिया,जनपदीय उपाध्यक्ष विनोद यादव, ब्लॉक दूबेपुर मंत्री हेमंत यादव, अरुण शुक्ला, तहसील प्रभारी अब्दुल मजीद, मंत्री युवा प्रकोष्ठ राजकुमार चौधरी, ब्लॉक मोतिगरपुर से ब्लॉक मंत्री सुमित यादव, कोषाध्यक्ष मैथिली शरण मिश्रा, पीपी कमायचा अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सुशील सिंह, ब्लॉक लंभुआ से अध्यक्ष केदार नाथ दुबे,तहसील प्रभारी चंद्रशेखर पाण्डेय, मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया, मनोज कुमार दुबे, डा राकेश पाण्डेय, बृजेंद्र प्रताप पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, भानु प्रताप मिश्रा, राम लाल यादव, सुभाष चंद्र पाल, संजय पाण्डेय, विनय कुमार उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय, उत्कर्ष द्विवेदी, निखिल त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, सश प्रकाश शुक्ला, योगेश पाण्डेय,चंद्र भूषण मिश्र, ब्लॉक दोस्तपुर से तहसील प्रभारी कादीपुर रवींद्र यादव'रवि, ब्लॉक करौंदीकला से मंत्री संजय कुमार यादव, ब्लॉक बल्दीराय से तहसील प्रभारी विपिन कुमार सिंह, अध्यक्ष राज बख्श मौर्य, कोषाध्यक्ष राम सेवक तिवारी, शेष मणि तिवारी, ब्लॉक कुड़वार से ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धीरेन्द्र राव, इत्यादि सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज में रात्रि शिविर का आयोजन:5 ग्रुप में बांटकर गेम खेला गया, छात्रों ने IPL मैच देखा
    Next Article
    बुलंदशहर में किताबों पर कमीशनखोरी का आरोप:स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदने को मजबूर अभिभावक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment