Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Taiwan Local Elections: Taipei में KMT का दबदबा बरकरार, DPP ने स्वीकारी मेयर पद पर हार

    9 hours ago

    1

    0

    ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी)ने शनिवार को ताइपे के मेयर पद के चुनाव में हार स्वीकार कर ली, लेकिन द्वीप के 22 शहरों और काउंटी में से 10 में जीत का दावा किया। इन स्थानीय चुनावों पर चीन की करीबी नजर रही। ताइवान की राजधानी ताइपे पर परंपरागत रूप से विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी का दबदबा रहा है और यह सिलसिला इस बार भी बरकरार रहा।इस पार्टी को कुओमिनतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्टी चीन के साथ करीबी संबंधों की पक्षधर है। चीन सरकार ताइवान को अपना क्षेत्र बताती है और उसे अपने में मिलाने के लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं करती।सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, केएमटी ने पड़ोसी न्यू ताइपे शहर पर भी अपना नियंत्रण बरकरार रखा। शनिवार को हुए चुनाव में पार्टी ने कुल 11 शहरों और काउंटी में जीत हासिल की। हालांकि, सभी मतों की गिनती पूरी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों की जीत की घोषणा करने के लिए पर्याप्त मतों की गिनती हो चुकी है।चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक काउंटी सीट पर जीत हासिल की। ताइपे स्थित नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर चेन शिहमिन ने कहा कि कुल मिलाकर ये नतीजे डीपीपी के लिए मामूली जीत हैं। चेन ने कहा, ‘‘यह नतीजा डीपीपी को 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के दौरान (राष्ट्रपति) लाई चिंग-ते का एकजुट होकर समर्थन करने में सक्षम बनाएगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tirana में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, 30 लोग घायल
    Next Article
    iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola Razr Flex, 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment