Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tirana में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, 30 लोग घायल

    8 hours ago

    1

    0

    अल्बानिया की राजधानी तिराना में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। देश में लंबे समय से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों की कड़ी में यह ताजा प्रदर्शन था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान पत्रकारों और पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हुए।प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई, लेकिन नकाबपोश प्रदर्शनकारियों के कुछ छोटे समूह मुख्य जुलूस से अलग हो गए और रास्ते में स्थित मंत्रालय की इमारतों की खिड़कियां तोड़ने लगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके। उन्होंने लकड़ी के डंडों से सड़क पर लगे कैमरों और सरकारी इमारतों की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश भी की।इसके जवाब में पुलिस ने उन्हें पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। प्रदर्शनकारियों के कई सड़कों पर फैल जाने के कारण पूरे इलाके में आंसू गैस का धुआं छा गया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से भी अल्बानियाई नागरिक तिराना पहुंचे।यह प्रदर्शन देश की स्वतंत्रता की घोषणा की 114वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ। इस दिन आमतौर पर उत्सव मनाए जाते हैं और सार्वजनिक अवकाश रहता है। पुलिस ने राजधानी में आने-जाने वाली प्रमुख सड़कों पर तैनाती की थी और वाहनों की जांच की जा रही थी।ब्रिटेन से तिराना पहुंचे 33 वर्षीय एरियन लेशी ने कहा, मैं खास तौर पर इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यहां आया हूं। क्यों? क्योंकि हम बहुत लंबे समय से परेशानियां झेल रहे हैं।हम यूरोप और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल गए हैं और ऐसा लगता है कि हम ऐसे नागरिक हैं जिनका अपना कोई देश नहीं है। हम बिना देश वाले नागरिकों की तरह हैं। लेशी ने कहा कि 1990 के दशक में साम्यवाद के पतन के बाद से अल्बानिया में सक्रिय राजनीतिक दल अब किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करते।उन्होंने कहा, इन दलों को नयी पीढ़ी के बुद्धिजीवियों और देश के भविष्य में अधिक हिस्सेदारी रखने वाले लोगों के लिए जगह बनानी चाहिए। शनिवार का प्रदर्शन मई के अंत में शुरू हुए प्रदर्शनों की श्रृंखला का हिस्सा था। इन प्रदर्शनों की शुरुआत अल्बानिया के दक्षिणी तट पर बड़े पैमाने पर विकसित की जा रही एक आलीशान पर्यटन परियोजना के विरोध से हुई थी।यह परियोजना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर द्वारा स्थापित एक निवेश कंपनी से जुड़ी है। ये प्रदर्शन फ्लेमिंगो आंदोलन के नाम से पहचाने जाने लगे। इसके बाद सितंबर में छात्रों ने भी प्रदर्शन शुरू किए, जिनमें से कई हिंसक हो गए।छात्र बेहतर शिक्षा और जीवन स्तर की मांग कर रहे थे। बाद में प्रदर्शनकारियों की मांगों में प्रधानमंत्री रामा के इस्तीफे की मांग भी शामिल हो गई। तिराना के मुख्य स्कंदरबेग चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दो के नारे लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Los Angeles Earthquake: लॉस एंजिल्स में भूकंप के कारण विमान की लैंडिंग रोकी, बाद में सुरक्षित उतरा
    Next Article
    Taiwan Local Elections: Taipei में KMT का दबदबा बरकरार, DPP ने स्वीकारी मेयर पद पर हार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment