Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज बारिश से मेरठ बेहाल, सड़कों पर भरा पानी:गड्ढे पानी में डूबे, नाले ओवरफ्लो, राहगीरों को हुई परेशानी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहे और करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़कों से लेकर संपर्क मार्गों तक पानी भर गया। सड़क पर पानी इतना ज्यादा था कि कई जगह गड्ढों का भी पता नहीं चल रहा था। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पानी भरी सड़कों से गुजरते समय लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा था। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से निकलते नजर आए। वहीं, नालों का पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आने लगा, जिससे स्थिति और खराब हो गई। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को जलभराव वाले रास्तों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के बीच लोगों को यह डर भी सताता रहा कि अगर बारिश और तेज हुई तो जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। हर बारिश में दावों की खुलती है पोल बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम की ओर से हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव से निपटने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर पानी भरने लगता है। नालों के ओवरफ्लो होने और सड़कों पर जलभराव ने निगम की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले यदि नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए तो हर बार जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। फिलहाल बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जमा पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:हिंदू पक्ष का दावा- हरिहर मंदिर है, वकील विष्णुशंकर बोले- फैसला आ सकता है
    Next Article
    लखनऊ के 110 वार्डों में रिपोर्टर बनने का मौका:अपने वार्ड की खबरें दैनिक भास्कर ऐप तक पहुंचाएं, अभी करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment