Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव के उद्घाटन से पहले बारिश से तैयारियां खराब:स्टॉल का सामान ढकते नजर आए दुकानदार, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक बार फिर रौनक लौट आई है। आज से बहुप्रतीक्षित ताज महोत्सव-2026 का शुभारंभ हो रहा है। लेकिन उद्घाटन से पहले ही महोत्सव की रौनक फीकी दिखाई दी। पर्यटन, संस्कृति और व्यंजनों के इस भव्य संगम का उद्घाटन प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। दस दिनों तक शहरवासी और देश-विदेश से आए पर्यटक संगीत, कला और स्वाद के अनोखे उत्सव का आनंद लेंगे। लेकिन आज वहां आई पर्यटक बारिश से छिपते नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन सीता काटकर कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा किया गया। इस बार महोत्सव पारंपरिक शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास नए मैदान में आयोजित किया जा रहा है। करीब 4 एकड़ क्षेत्र में बने परिसर को आकर्षक सजावट और आधुनिक लाइटिंग से सजाया गया है। मुख्य मंच, ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, फ्लावर शो और ओडीओपी प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग सेक्शन तैयार किए गए हैं। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में लगभग 500 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें यूपी हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी उत्पाद, कार्पेट, पॉटरी और आगरा मंडल के विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी बेहद आकर्षक है। 20 फरवरी को सूफी संध्या में अली ब्रदर्स प्रस्तुति देंगे। 21 फरवरी को इंडियन ओशन बैंड अपनी धुनों से समां बांधेगा। 22 फरवरी को नीरज श्रीधर की बॉलीवुड नाइट, 23 फरवरी को परमिश वर्मा की पंजाबी नाइट, 24 फरवरी को माधवाज बैंड की भक्ति संध्या आयोजित होगी। 25 फरवरी को मधुबंती बागची, 26 फरवरी को कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी नाइट और 27 फरवरी को सचिन-जिगर की समापन प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 19 फरवरी को कवि सम्मेलन और मुशायरा, 21 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में निजामी बंधु (युवा) की कव्वाली नाइट और 23 फरवरी को बटेश्वर में मिश्रा बंधु की भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार बेहतर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सुविधाओं के साथ महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाया गया है। उद्घाटन समारोह के साथ ही आज से आगरा में उत्सव का रंग चढ़ने लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेजे बोर्ड में कपसाड़ मामले की सुनवाई शुरू:पहले दिन बोर्ड ने आरोपी के पिता से की पूछताछ, रूबी का भाई रहा मौजूद
    Next Article
    मोहन भागवत के स्वागत की तैयारियां पूरी:मेरठ में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment