Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव में बारिश में भीगते कलाकारों ने दी प्रस्तुति:कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था कार्यक्रम, परेशान दिखे दुकानदार

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताज महोत्सव-2026 के पहले दिन बारिश ने आयोजन की रफ्तार थाम दी। उद्घाटन के बाद होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बारिश के कारण रोकनी पड़ीं और मुख्य अतिथि कार्यक्रम देखे बिना ही लौट गए। लेकिन थोड़ी देर बाद कलाकारों ने भीगते हुए ही प्रस्तुति थी। ताज महोत्सव-2026 के पहले दिन मौसम ने आयोजन पर असर डाल दिया। उद्घाटन से पहले ही बारिश शुरू हो गई, जिससे आयोजन स्थल पर मौजूद दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार अपने स्टॉल पर रखे सामान को बचाने के लिए उसे ढकते नजर आए, जबकि बाहर से आए व्यापारी व्यवस्थाओं को लेकर परेशान दिखे। खुर्जा से आए एक दुकानदार ने बताया कि नए स्थल पर बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित समय पर हुआ। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और कमिश्नर नागेंद्र ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और संबोधन का कार्यक्रम हुआ। अपने संबोधन में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बारिश को शुभ संकेत बताते हुए कहा कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत में बारिश होना शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि अतिथि और कलाकार बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन यह आयोजन के सफल होने का संकेत है। वहीं बबीता चौहान ने भी बारिश को शुभ बताते हुए कहा कि इस बार स्थान परिवर्तन बड़ा बदलाव है और आयोजन को नए रूप में प्रस्तुत किया गया है। हालांकि, संबोधन के बाद मंच पर होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बारिश के कारण रोकना पड़ा। मंच पर मौजूद कलाकारों को हटना पड़ा और कर्मचारी मंच की लाइटों व उपकरणों को पॉलिथीन से ढकते नजर आए। बारिश के चलते मुख्य अतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे बिना ही कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए, जबकि जिलाधिकारी और कमिश्नर कुछ देर तक वहीं मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्य अतिथियों के पहुंचने से पहले जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर राय भी पूछी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए भागा, VIDEO:कर्मचारी ने रोका तो गाड़ी चढ़ाई, थाने से 20 कदम दूरी पर हुई घटना
    Next Article
    O'Romeo Box Office Collection: बजट के कितने करीब पहुंची शाहिद की 'ओ रोमियो'? जानें बुधवार का कुल कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment