Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए भागा, VIDEO:कर्मचारी ने रोका तो गाड़ी चढ़ाई, थाने से 20 कदम दूरी पर हुई घटना

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक कार ड्राइवर ने पंप से पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए भाग गया। इससे पंप पर काम कर रहा कर्मचारी घायल हो गया। घटना 13 फरवरी की है। इसकी शिकायत पंप मालिक ने थाना नाई की मंडी में की है। पुलिस ने 16 फरवरी को FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से गाड़ी कहां से आई और कहां गई है, पता किया जा रहा है। जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके। बता दें कि घटना हुकुमचंद फकीरचंद पेट्रोल पम्प की है। यहां से थाना नाई की मंडी 20 कदम की दूरी पर है। पंप मालिक ने बताया- 13 फरवरी की सुबह 4 बजे करीब एक लाल कलर की कार नंबर- DL8CAT3369 पंप पर रूकी। कार में बैठे मालिक ने 1 हजार का पेट्रोल डालने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारी ने कार में पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद पैसे देने में देरी करने लग रहा था। इस पर कर्मचारियों को शक हुआ, लेकिन ये नहीं पता था की वो गाड़ी भी ऊपर चढ़ा सकता है। इसके बाद दो कर्मचारी कार के सामने आ गए, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद उसने गाड़ी को दो बार आगे पीछे किया। कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया, इससे कार के सामने खड़े कर्मचारियाें पर चढ़ाता हुआ भाग गया। एक कर्मचारी कार की चपेट में आ गया। जिससे उसके चोट आ गई। जिससे कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। हुकम चन्द फकीर चन्द ने कार मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। जिसका अब सीसीटीवी सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बूंदाबांदी के बाद तापमान लुढ़का, हवा में ठंडक:सुबह का तापमान 13 डिग्री, 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट
    Next Article
    ताज महोत्सव में बारिश में भीगते कलाकारों ने दी प्रस्तुति:कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था कार्यक्रम, परेशान दिखे दुकानदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment