Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव में फ्लॉवर शो ने लुभाया:फूलों से बनाई गईं पशु-पक्षियों की आकृतियां, तीसरे दिन मंच पर सजी बॉलीवुड नाइट

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताज महोत्सव की धूम मची है। तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुष्प प्रदर्शनी ने लोगों को खासा आकर्षित किया। एक ओर मंच पर इंडियन ओशन बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाया। फ्लावर शो में रंग-बिरंगे फूलों और सब्जियों की अनोखी किस्मों ने सभी का मन मोह लिया। फूलों से बनी इन आकृतियाें ने सभी को लुभाया। तीसरे दिन ताज महोत्सव में इंडियन ओशन बैंड ने "देश मेरा", "बंदे", "कंदिसा", "मां रेवा", "तू किसी रेल सी", "हिले ले", "मन कस्तूरी" और "रीबर्थ" जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। बैंड की सूफी और फ्यूजन शैली ने युवाओं और संगीत प्रेमियों को खासा आकर्षित किया। पूरा माहौल संगीतमय हो गया। फ्लावर शो भी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उन्नत खेती का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कुल 2575 प्रकार के फल, फूल और सब्जियों की किस्में यहां प्रदर्शित की गई हैं, जो लोगों को नई खेती की तकनीकों से रूबरू करा रही हैं। प्रदर्शनी में लाल आलू, ब्रोकली, पर्पल गोभी, गांठ गोभी, एप्पल बेर और ड्रैगन फ्रूट जैसी अनोखी किस्में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। लाल-पीली शिमला मिर्च और रंग-बिरंगे फूलों की सजावट ने पूरे परिसर को खूबसूरत बना दिया है। लगभग 45 प्रकार के मौसमी फूलों का प्रदर्शन किया गया है। इनकी सजावट और आकर्षक डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इस मौके पर उद्यान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे के अनुसार, इस प्रदर्शनी में 1140 प्रतियोगियों ने भाग लिया है। फ्लावर शो में गुलदस्ते, मालाएं, गमले और रंगोली के साथ ब्रज थीम पर आधारित पुष्प सज्जा के मॉडल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शाक-भाजी पंडाल में ब्रोकली, मशरूम, गोभी, बैंगन और आलू के साथ-साथ फलों में बेर, पपीता, अमरूद और संतरा भी प्रदर्शित किए गए हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर, ताज महोत्सव में जहां संगीत का जादू चला, वहीं फ्लावर शो ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फिर पुलिस ने दी थर्ड डिग्री:हाईस्कूल के छात्र को पुलिस चौकी में बुलाकर पीटा, उसका हाथ टूटा; दो दरोगा सस्पेंड
    Next Article
    भाई ने स्विट्जरलैंड से आकर सिपाही को दी मुखाग्नि:बागपत में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी थी गोली, शराब का आदी था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment