Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव में विदेशियों ने लगाए ठुमके, VIDEO:इंग्लैंड के पर्यटक बोले- यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा, बहुत मजा आया

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया। जैसे ही महोत्सव में राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी, विदेशी पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय कलाकारों के साथ थिरकने लगे। इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का म्यूजिक और डांस उनके देश से अच्छा है। भारतीय संगीत में अनोखी ऊर्जा है। हम लोगों ने खूब एंजॉय किया। महोत्सव के पहले दिन बारिश हुई, लेकिन इसका दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बार ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कॉमेडियन कृष्णा और पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जैसे बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे। तस्वीरें देखिए… विदेशी पर्यटक बोले- यहां का माहौल बिल्कुल अलग ……………………… यह खबर भी पढ़ें मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक को इंडियन डॉग कहा:ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने जिम के बाहर घेरा, 'वापस जाओ' के नारे लगाए; नाक की हड्‌डी तोड़ी
    Next Article
    जगमोहन में बांके बिहारी, गर्भग्रह में लगा था ताला:कमेटी और गोस्वामियों में विवाद, कमेटी अध्यक्ष बोले- श्रद्धालुओं को आसानी से होंगे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment