Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, महिला शिक्षक घायल:बांदा में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी, चालक हिरासत में

    15 hours ago

    1

    0

    बांदा शहर के पीली कोठी स्थित तुलसीलाज क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जमकर कहर बरपाया। अनियंत्रित बोलेरो ने पहले एक रिक्शे को टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार एक महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में रिक्शे पर सवार होकर स्कूल जा रही महिला शिक्षक मोनिका श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो आगे बढ़ते हुए तुलसीलाज के नीचे स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर जा घुसी, जिससे दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यदि चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 56,882 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा:2, 3 और 4 जुलाई को 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    Next Article
    गाजियाबाद में राजनगर में फ्लैट में आग लगी:दमकल की 4 गाड़ियो ने 35 मिनट में आग पर काबू पाया, सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment