Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसटीएफ अधिकारी बताकर मोरंग व्यवसायी का किया अपहरण:24 घंटे तक गाड़ी में बंधक बनाया, 2 लाख वसूले, 3 लाख न देने पर छोड़कर भागे

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहली गांव निवासी 35 वर्षीय मोरंग व्यवसायी अंकित कुमार यादव के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अंकित को छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से देर रात बरामद किया। पीड़ित के अनुसार, 2 मार्च को उनके दोस्त विकास मिश्रा ने नई थार गाड़ी लेने की खुशी में पार्टी के लिए बुलाया था। अंकित उसके साथ गाड़ी में बैठकर निकले। उन्हें फैजाबाद जाना था, लेकिन आरोपी उन्हें परशुरामपुर की ओर ले गए। रास्ते में कुछ लोग असलहा लेकर गाड़ी में बैठे और खुद को यूपी एसटीएफ का अधिकारी बताते हुए अंकित का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और हाथ भी बांध दिए। दो दिन तक बंधक बनाकर की मारपीट अंकित ने बताया कि बदमाशों ने करीब दो दिन तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इस दौरान आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया। असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे सिर और आंख में चोट आई। 2 लाख रुपये वसूले, फिर मांगे 3 लाख अपहरणकर्ताओं ने पहले 2 लाख रुपये की मांग की। अंकित ने रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी तरह 2 लाख रुपये जुटाकर बदमाशों को दे दिए। इसके बावजूद आरोपी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं हुए और 3 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। जब अंकित ने असमर्थता जताई, तो बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने प्रशासन को सूचना दी तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार देंगे। यहां तक कि बच्चों को स्कूल से उठाने और घर तहस-नहस करने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि बदमाशों ने अंकित के हाथ में असलहा देकर फोटो भी खींची और कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो झूठे केस में फंसा देंगे। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय, पांच अज्ञात पर मुकदमा किसी तरह एक दोस्त के मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के बाद अंकित की पत्नी सुशीला यादव ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बरामदगी के बाद जो मुकदमा दर्ज किया, उसमें पहले की घटनाओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। 16 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ से दूर मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे बाद भी पुलिस अंकित के दोस्त विकास मिश्रा और खुद को एसटीएफ अधिकारी बताने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। अपहरण से छूटने के बाद अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी दोबारा वारदात कर सकते हैं और उनका परिवार दहशत में है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अंकित की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित पांच टीमें लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा इलाके से अंकित को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार पिकअप ने रेहड़ी वालों को रौंदा:सहारनपुर में 62 फूटा चौक पर हादसा, कई घायल, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों-परिवारों ने खेली होली:श्रावस्ती में कमांडेंट बोले- ऐसे आयोजन देते हैं सकारात्मक ऊर्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment