Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

    6 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में शुकवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय निवासी श्याम सुंदर (30) पुत्र रामचंद्र अपनी भाभी के साथ मोटरसाइकिल से बिसवा जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल उनकी भाभी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में किसान की गेहूं फसल, पेड़ काटे:दबंगों पर आरोप, SSP से न्याय की गुहार
    Next Article
    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 2 सड़क हादसे:स्कार्पियो पलटने से चालक समेत 5 घायल, फल लदी डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment