Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेजीबाजार में रामलीला का आयोजन:सीता हरण और लंका दहन का मंचन, सीता का विलाप सुन दर्शकों की आंखे हुईं नम

    7 hours ago

    1

    0

    तेजीबाजार क्षेत्र के चौखड़ा गांव में श्री साईं सीताराम धर्म मंडल धरिकारे बीर बाबा के यहां चल रही तीन दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन सीता हरण और लंका दहन का मंचन हुआ। कार्यक्रम रात करीब 10 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 2 बजे तक जारी रहा। रामलीला में मारीच की भूमिका राम चंदर नेवासा, दूषण की नीरज पांडेय उर्फ पाड़े बाबा, राम की आशीष सिंह, लक्ष्मण की अमन पाल और सीता की जितेंद्र गौतम ने निभाई। सुपर्णखा का अभिनय आजाद कुमार, बाली का केशव पाल, सुग्रीव का अंकुश पाल, हनुमान का गणेश शर्मा और जामवंत का अमन सिंह ने किया। रावण की भूमिका पिंटू सिंह, खर की भोलू दुबे और साधु रावण की विवेक शर्मा ने निभाई। रौनक सिंह ने मंत्री का अभिनय किया। सीता हरण के दृश्य में सीता का विलाप सुनकर पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रामलीला शुरू होने से पहले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष सिंह आशु ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह मुन्ना ने किया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह अध्यापक, कोषाध्यक्ष शालिक राम दुबे, डायरेक्टर राम चंदर नेवासा, रंगमंच व्यवस्थापक अनुज सिंह और विवेक शर्मा मौजूद रहे। व्यवस्थापक जय प्रकाश सिंह डब्बू गहरवार, अच्छेलाल दुबे, राजेश दुबे उर्फ गुड्डू दुबे, मीडिया प्रभारी विजय दुबे, मनोज पांडेय, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र दुबे, मुन्ना मौर्या और रवि उमर वैश्य सहित कई लोग भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर-निगम और BHU को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी
    Next Article
    यूपी के 10 शहरों में कोहरा, दिवाली पर ठिठुरन बढ़ेगी:सड़कों में 10 मीटर दूर देखना मुश्किल; नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment