Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल-आगरा किला 21 फरवरी को 1-2 घंटे बंद रहेगा:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे, सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान बंद रहेंगे दोनों स्मारक

    10 hours ago

    1

    0

    क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच 21 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। वे ताजमहल के साथ ही आगरा किला भी देखेंगे। राष्ट्राध्यक्ष की विजिट के चलते ताजमहल एक और आगरा किला दो घंटे के लिए आम टूरिस्ट के लिए बंद रहेगा। दोनों स्मारकों की बुकिंग विंडो वीआईपी विजिट से पहले ही बंद कर दी जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के लिए 21 फरवरी को ताजमहल दोपहर 12.40 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक और आगरा किला दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बंद रहेगा। 21 फरवरी को ताजमहल देखने आ रहे टूरिस्ट को कुछ घंटों के लिए परेशान होना पड़ सकता है। क्योंकि इस डेट को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ताजमहल देखने आ रहे हैं। वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर लगभग 12 बजे आगरा पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे ताजमहल जाएंगे। 12.30 बजे से वे ताजमहल का दीदार करेंगे। इसलिए उनके पहुंचने से पहले की ताजमहल को खाली करा लिया जाएगा। टूरिस्ट की एंट्री उनके पहुंचने से एक घंटे पहले ही बंद कर दी जाएगी। वे लगभग एक घंटे तक ताजमहल में रुकेंगे। इसके बाद उनका कुछ समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 3.30 बजे आगरा किला पहुंचेंगे। यहां भी उनके पहुंचने से एक घंटे पहले आगरा किले को पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद रहेंगे। वे इस स्मारक में लगभग दो घंटे गुजारेंगे। यहां भ्रमण करने के बाद वे शाम लगभग 6 बजे रवाना हो जाएंगे। बता दें कि क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक नई दिल्ली में भारत एआई (AI) शिखर सम्मेलन के लिए आए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट के आरोपी को 9 साल 11 माह की सजा:2015 में 20 टन दाल लूटने का मामला, पांच गवाहों की गवाही पर आजमगढ़ कोर्ट का फैसला
    Next Article
    कानपुर के हटिया बाजार में 'कान्हा पिचकारी' का जादू:लोग बोले- इस बार लड्डू गोपाल संग मनेगी ब्रज वाली होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment