Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के हटिया बाजार में 'कान्हा पिचकारी' का जादू:लोग बोले- इस बार लड्डू गोपाल संग मनेगी ब्रज वाली होली

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बाजारों में इस बार होली का रंग कुछ अलग अंदाज में चढ़ा है। शहर के ऐतिहासिक हटिया बाजार की गलियों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा ‘कान्हा की पिचकारी’ की है। महज 20 रुपए की यह छोटी-सी पिचकारी इस बार फैंसी गन और बड़े टैंकों पर भारी पड़ रही है। बाजार में पहुंचते ही ग्राहक सबसे पहले लड्डू गोपाल के लिए इसी खास सौगात की मांग कर रहे हैं। श्रद्धा और उल्लास का संगम, हटिया से उठी भक्ति की लहर दुकानदार दिनेश चंद्र अग्रवाल बताते हैं कि इस साल होली भले ही कुछ जल्दी पड़ रही हो, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। जोरदार बिक्री के बीच ‘कान्हा की पिचकारी’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। वे गर्व से कहते हैं कि यह पिचकारी सीधे ब्रज से मंगवाई गई है और इसे पूरी तरह प्रभु श्री कृष्ण को समर्पित माना जा रहा है। भक्त पहले अपने आराध्य पर रंग डालते हैं और फिर उसी रंग को प्रसाद मानकर खुद पर छिड़कते हैं। 20 रुपए में करोड़ों का सुकून खरीदारी करने आए योगेश कहते हैं कि यह पिचकारी सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है। “अगर कीमत 50 रुपए भी होती, तब भी खरीदते,” वे मुस्कराते हुए कहते हैं। योगेश के मुताबिक, इस बार घर में ब्रज जैसी होली खेलने का अनुभव मिलेगा और बेटे के साथ मंदिर में कान्हा संग होली यादगार होगी। घर-घर कान्हा संग होली सचिन गुप्ता बताते हैं कि बाजार में यह पिचकारी देखते ही खुद को रोक नहीं पाए। उनके घर भी लड्डू गोपाल विराजमान हैं और परिवार के साथ भगवान के संग होली खेलने की तैयारी है। “इस छोटी सी पिचकारी ने त्योहार का मजा दोगुना कर दिया,” वे कहते हैं। हटिया बाजार में उमड़ी भीड़ साफ बता रही है कि इस बार कानपुर की होली पूरी तरह कान्हा के रंग में रंगने वाली है। आस्था और उल्लास के इस मेल ने ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल-आगरा किला 21 फरवरी को 1-2 घंटे बंद रहेगा:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे, सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान बंद रहेंगे दोनों स्मारक
    Next Article
    छात्रा का शव रखकर लगाया जाम:प्रयागराज में ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, एग्जाम सेंटर देखने जाते वक्त हादसे में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment