Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल गुंबद के पास उड़ा ड्रोन:लगाता रहा परिसर के चक्कर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के ताजमहल परिसर में रविवार सुबह मुख्य गुंबद के पास ड्रोन उड़ता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ड्रोन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे, हालांकि बाद में इसे अनुमति प्राप्त शूटिंग बताया गया। रविवार सुबह ताजमहल के मुख्य गुंबद के पास ड्रोन मंडराते देखा गया। अचानक ड्रोन के नजर आने से आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन शूटिंग के उद्देश्य से उड़ाया गया था। अक्षरधाम में चलने वाली डिस्प्ले पर दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री के लिए एक ग्रुप ताजमहल के दृश्य शूट करने पहुंचा था। इस प्रोजेक्ट के जरिए ताजमहल को शामिल कर पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है, जिसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मुख्यालय से विधिवत अनुमति ली गई थी। वहीं, सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट प्रिंस वाजपेई ने बताया कि यह ग्रुप गुजरात से आया था और सभी जरूरी अनुमति लेने के बाद ही यहां ड्रोन उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत सीमित दायरे में ही शूटिंग की इजाजत दी गई थी और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की जानकारी में थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में शिक्षण कार्य कर थे 13 फर्जी शिक्षक बर्खास्त:फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी, विभाग दर्ज कराएगा मुकदमा
    Next Article
    होली और रमजान के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में धारा 163 लागू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment