Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में शिक्षण कार्य कर थे 13 फर्जी शिक्षक बर्खास्त:फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर कर रहे थे नौकरी, विभाग दर्ज कराएगा मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को 13 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन में इन सभी का टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। विभाग अब इन शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। पूरा मामला 12,460 शिक्षक भर्ती से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2024 में इस भर्ती के तहत जिले में करीब 1100 शिक्षकों को सहायक अध्यापक पद पर तैनाती दी गई थी। तैनाती के बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। पहले चरण में लगभग 500 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें 16 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। नोटिस और जांच के बाद अप्रैल 2025 में इन सभी को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में 600 शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ, जिसमें 24 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाए गए। इन्हें निलंबित कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद बीएसए के निर्देश पर 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की गोपनीय जांच कराई गई। इस जांच में एक बार फिर 13 शिक्षकों के टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। बीएसए द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षक कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके, जिसके बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में सकरन ब्लॉक के छह, पिसवां के तीन, हरगांव के दो तथा मिश्रिख और बिसवां ब्लॉक के एक-एक शिक्षक शामिल हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि फर्जीवाड़ा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर एयरपोर्ट से 136 यात्रियों की यात्रा हुई प्रभावित:इंटरनेशनल एयर रूट प्रभावित होने से कनेक्टिंग उड़ानें कैंसिल
    Next Article
    ताजमहल गुंबद के पास उड़ा ड्रोन:लगाता रहा परिसर के चक्कर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment