Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल की सुरक्षा तोड़ पूर्वी गेट तक पहुंची कार:आगरा में पर्यटकों में मची अफरातफरी, नशे में धुत 2 आरोपी गिरफ्तार

    13 hours ago

    2

    0

    आगरा के ताजमहल में शनिवार शाम सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। अमर विलास बैरियर से तेज रफ्तार में घुसी ईको कार ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंच गई। कार में सवार तीन युवकों की इस हरकत से वहां मौजूद पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। घटना शाम करीब 7 बजे की है। उस समय ताजमहल से पर्यटक बाहर निकल रहे थे। पकड़े गए दोनों युवकों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार सीज कर दी है। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की तैयारी है। बैरियर पर रोका तो 15 मिनट बाद फिर लेकर पहुंचे कार शनिवार शाम ईको कार सवार तीन युवक अमर विलास बैरियर पर पहुंचे थे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर वापस जाने को कहा। इसके करीब 15 मिनट बाद तीनों दोबारा कार लेकर पहुंचे और तेज रफ्तार में ताजमहल की ओर बढ़ गए। कार को तेजी से अंदर जाते देख पुलिसकर्मी उनके पीछे दौड़े। एक दरोगा ने बाइक से पीछा किया। उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। अचानक कार और पीछे दौड़ती पुलिस को देखकर पर्यटकों में दहशत फैल गई। पूर्वी गेट पर पुलिस ने रोकी कार, एक युवक फरार तीनों युवक कार लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कार रुकवाई। इस दौरान एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद कार को सीज कर दिया गया। थाना ताजगंज पुलिस ने पकड़े गए युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। फतेहाबाद और धौलपुर के रहने वाले हैं पकड़े गए युवक एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान फतेहाबाद निवासी अमित उपाध्याय और धौलपुर निवासी अंकित कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कराई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ताजमहल के यलो जोन में बैरियर और सुरक्षा घेरा होने के बावजूद कार का पूर्वी गेट तक पहुंच जाना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी युवक दोबारा कार लेकर अंदर कैसे पहुंच गए, इसकी जांच जरूरी है। सवाल यह भी है कि जब शाम को ताजमहल बंद हो चुका था और पर्यटक बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षा घेरे के भीतर कार इतनी दूर तक कैसे पहुंच गई? इस घटना ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और बैरियर पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कांग्रेस ने 2 चुनाव कमेटी बनाई:बागवत पर उतारू सांसद राकेश राठौर को जगह दी; अजय राय को भी शामिल किया
    Next Article
    क्या यूपी कांग्रेस में सब कुछ ठीक चल रहा:सांसद ने प्रभारी को घेरा, खड़गे ने मसूद को दी नसीहत; पूरी कहानी VIDEO में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment