Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल परिसर में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला:सैलानियों ने भाग कर खुद को बचाया, पेड़ से छत्ता टूटकर नीचे गिरा था

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। पेड़ पर बना छत्ता टूटने के बाद मधुमक्खियां उड़ने लगीं। जिससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताजमहल परिसर में एक पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूट गया। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड पर्यटकों की ओर बढ़ने लगा। मधुमक्खियों को अपने आसपास मंडराते देख पर्यटक घबरा गए और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने रुमाल, दुपट्टे और कपड़ों से चेहरा व शरीर ढकते नजर आए। सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने पर्यटकों को हटाया घटना के दौरान कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मधुमक्खियों के अचानक हमले से पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्यटक खुद को मधुमक्खियों से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे मामले पर एएसआई ने कहा पेड़ से नहीं टूटा छत्ता ताजमहल के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट प्रिंस वाजपेई के मुताबिक मधुमक्खियां का छत्ता पेड़ से नहीं टूटा है, वहां कोई स्थायी छत्ता नहीं था। उनका कहना है कि मधुमक्खियों का एक झुंड शनिवार शाम को आकर बैठ गया था। जो रविवार सुबह तेज हवा के कारण उड़ गया और पर्यटकों की ओर चला गया। एहतियात के तौर पर करीब आधे घंटे के लिए ताजमहल में प्रवेश रोक दिया गया और पर्यटकों को बाहर निकालने के बाद मधुमक्खियों के झुंड को वहां से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि हर शुक्रवार परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने का काम किया जाता है और इस बार भी तीन से चार छत्ते हटाए गए थे। पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना ताज माहल परिसर में मधुमक्खियों के कारण अफरा-तफरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 15 मार्च 2025 को भी रॉयल गेट के पास मधुमक्खियों का छत्ता टूटने से इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस समय भी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उड़ने लगा था, जिससे वहां मौजूद पर्यटकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। कई पर्यटक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे थे और कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने काट भी लिया था। घटना के बाद कुछ देर के लिए परिसर में दहशत का माहौल बन गया था और इसका वीडियो भी सामने आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में यूपी ग्रामीण बैंक की नई कार्यकारिणी गठित:कुंवर रेवती रमन सिंह अध्यक्ष, दीपक मिश्रा महामंत्री चुने गए
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा खत्म:अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के सवालों में हुई दिक्कत, अफसर करते रहे गश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment