Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा खत्म:अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के सवालों में हुई दिक्कत, अफसर करते रहे गश्त

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में कुछ दिक्कत हुई। यह भर्ती परीक्षा जिले में दो दिनों तक चली, जिसके लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, आगरा और मथुरा जैसे विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। रविवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज फतेहगढ़ और के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद का विशेष रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे। वहीं, द्वितीय पाली में परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने भी बताया कि प्रश्न पत्र कुल मिलाकर सही था, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में उन्हें कठिनाई हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल परिसर में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला:सैलानियों ने भाग कर खुद को बचाया, पेड़ से छत्ता टूटकर नीचे गिरा था
    Next Article
    सेवराई में अनियंत्रित ट्रेलर ने नवविवाहिता को कुचला, मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने नौ घंटे जाम किया, विधायक के समझाने पर खुला जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment